Breaking : साहो में स्‍कूली बच्‍चों को ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्‍त, एक की मौत, तीन छात्रों सहित चालक टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा में वीरवार को अब तक तीन हादसे हो चुके हैं। पहले हादसे में कार के खाई में गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे हादसे में स्‍कूल से बच्‍चों को घर ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्‍त हुई है। वहीं तीसरे मामले में एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से एक की मौत हो गई है।

बता दें कि साहो मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्‍त हुई है, जिसमें स्‍कूल के बच्‍चे सवार थे। बताया जा रहा है कि यह स्‍कूल की बस नहीं थी। स्‍वजन की ओर से बच्‍चों को स्‍कूल से लाने-ले जाने के लिए निजी गाड़ी हायर की हुई थी। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।

जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे बोलेरो गाड़ी से घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई है और चालक समेत 10 बच्चे घायल बताएं जा रहे है।

हादसे के बाद निजी गाड़ियों व एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।  वहीं प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पायुक्त, उपमंडल अधिकारी, नायब तहसीलदार मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उधर,  डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा का कहना है कि घायल बच्चों का मेडिकल कालेज चंबा में उपचार चल रहा है। वहीं घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...