80 नामी कंपनियां कल खोलेंगी रोजगार के द्वार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

चेतना संस्था व सेफ एजुकेट की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार पर्व के शुभारंभ पर प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर शनिवार को बिलासपुर के डिग्री कालेज में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर जिला के सभी विधायक व बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

चेतना संस्था के पदाधिकारी हरीश नड्डा ने वीरवार को यहां विश्रामगृह बिलासपुर में कहा कि इस रोजगार पर्व में 80 नामचीन कंपनियों के 150 एचआर मैनेजर रोजगार देने के लिए बिलासपुर पहुंच रहे हैं। इस पर्व में जिला के करीब एक हजार युवाओं के लिए नौकरी का अवसर होगा और कंपनियां उन्हें मैरिट के आधार पर चयनित करेंगी।

इसी दिन शाम के समय छह बजे कार्यक्रम के समापन का कार्यक्रम है, जिसमें मंत्री राजिंद्र गर्ग बतौर अतिथि पहुंचेंगे और चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। कुछ युवाओं को मौके पर ही तथा कुछ को ई-मेल के जरिए भी नियुक्ति पत्र भेजने की व्यवस्था रहेगी।

डिग्री कालेज में सुबह से शाम तक चलेगा मेला

यह रोजगार मेला बिलासपुर के डिग्री कालेज में 30 अप्रैल को सुबह नौ से सायं छह बजे तक रहेगा। कालेज के ओल्ड परिसर में मेले के लिए तैयारियां की जा रही हैं। यहां 50 के करीब काउंटर कंपनियों के लिए लगाए जाएंगे। एक युवक को केवल एक ही प्रोफेशन में साक्षात्कार में भाग लेने का मौका मिलेगा। युवाओं के लिए यहां भोजन की व्यवस्था भी होगी।

हरीश नड्डा ने बताया कि 30 अप्रैल को लगने वाले पर्व के लिए 24 सौ युवा पंजीकृत हुए हैं। जिला बिलासपुर से अधिक ऐसे युवाओं का आवेदन मिला है जिन्होंने आइटीआइ की हुई है और जमा दो की पढ़ाई की है, हालांकि कुछ बच्चे डिप्लोमा और डिग्री वाले भी हैं।

इस मौके पर सेफ एजुकेट की तरफ से कुलदीप व चेतना संस्था के पदाधिकारी कश्मीर सिंह और मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...