चिथिरई उत्सव के दौरान एचटी तार से टकराया मंदिर का रथ, 11 की मौत, प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

तमिलनाडु में तंजावुर के पास एक मंदिर की रथयात्रा के दौरान करंट लगने से तीन नाबालिगों सहित 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गये।

मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी. बालकृष्णन ने कहा कि कालीमेडु के ग्रामीणों द्वारा गठित एक शैव प्रार्थना क्लब ने सातवीं शताब्दी के तमिल कवि-संत श्री अप्पर की याद में रथयात्रा का आयोजन किया। दुर्घटना वार्षिक चिथिरई उत्सव के दौरान हुई।

श्री अप्पर या थिरुनावुक्कारासर की तस्वीर वाली रथयात्रा को मंगलवार मध्यरात्रि बड़ी संख्या में भक्त खींच रहे थे। इसी दौरान करीब 12:45 बजे रथ के ऊपर 25 से 30 फुट का बिजली का सीरियल बल्ब हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया।

इससे रथ में आग लग गई और 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में झुलसे 13 अन्य लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह 13 वर्षीय एक नाबालिग ने दम तोड़ दिया। एक अन्य व्यक्ति की भी हालत नाजुक है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर में दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं आशा करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक होएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...