बाज़ार में एचटी लाइन से टकराई सीमेंट ट्रेलर, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

सुंदरनगर के डैहर बाजार में बुधवार सुबह फोरलेन निर्माण सामग्री ले जा रहे भारी भरकम ट्रेलर की छत बाजार के बीचों बीच एचटी लाइन की चपेट में आ गई। इसके बाद बाजार में लगे बिजली की पोल पर चिंगारियां उठने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान ट्रेलर में भी करंट आ गया, लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लकड़ी के डंडे से खिड़की को खोलते हुए गाड़ी को बिना छुए सड़क पर छलांग लगा दी, तब जाकर उसकी जान बची।

जब यह हादसा हुआ तब बाजार में स्कूल बसें अन्य स्कूल वहां भी गुजर रहे थे। इस दौरान बाजार में दोनों ओर काफी जाम लग गया।

मौके पर डैहर पुलिस चौकी प्रभारी बृजलाल व उनकी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए ट्रेलर से तार को निकालते हुए बाजार में लगे जाम को खुलवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...