विधायक का रास्ता रोक लगाए गो बैक के नारे, विरोध स्वरूप दिखाए काले झंडे

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनय कुमार को लाना चेता पंचायत में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने सवर्ण समाज की अनदेखी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सवर्ण संगठन के लोगों ने विनय कुमार गो बैक के नारे कई घंटों तक सड़क जाम कर लगाए।

सवर्ण संगठन के लोगों का आरोप है कि विधायक होने के नाते उन्होंने विनय कुमार को वोट डाले थे तथा विनय कुमार ने विधानसभा में उनकी बात नहीं उठाई। जब सवर्ण संगठन पर चर्चा हो रही थी, तो विनय कुमार ने विधानसभा से वाक आउट कर लिया था।

सवर्ण संगठन के लोगों ने विधायक विनय कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही काले झंडे भी दिखाए। लाना चेता में भारी संख्या में पहुंचे स्वर्ण संगठन के लोगों ने विनय कुमार के खिलाफ कई घंटों तक जमकर प्रदर्शन किया।

बता दें कि शिमला प्रदर्शन के दौरान लाना चेता पंचायत के कुछ लोगों को पुलिस अपने साथ ले गए थे। लोगों में इस बात का भी गुस्सा था कि विधायक होने के नाते विनय कुमार ने उनका साथ नहीं दिया, जबकि श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नजदीकी व उनकी दोस्ती जगजाहिर है।

सवर्ण समाज के लोगों को यह नाराजगी थी कि मुख्यमंत्री के करीबी होने के बावजूद उन्होंने सवर्ण आयोग के गठन में उनकी कोई सहायता नहीं की। श्रीरेणुकाजी के कांग्रेस विधायक विनय कुमार बुधवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लाना चेता पंचायत पहुंचे थे।

जहां पर उन्हें स्वर्ण संगठन के लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। करीब 1 घंटे तक हुई नारेबाजी व प्रदर्शन के बाद मामला शांत हुआ। उसके बाद विनय कुमार ने स्वर्ण संगठन के लोगों की मांग को सुना तथा विधायक होने के नाते हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...