HRTC की वर्कशाप में आगजनी से बस चढ़ी आग की भेंट

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ढली स्थित वर्कशाप में मंगलवार देर रात आग लग गई, इससे आग की चपेट में कई बसें आ गईं और एक बस राख हो गई। इसके अलावा अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

रात साढ़े 10 बजे भी वर्कशाप में आग लगी थी। इससे अन्य बसों को भी खतरा पैदा हो गया है। वर्कशाप में आग की लपटों के चलते कोई भी अंदर नहीं जा पा रहा है आग की लपटों से बचाव कार्य में मुश्किल आई।

आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। छोटा शिमला और मालरोड से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ां बुलाई गईं, लेकिन फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों के बैठने और उनके रहने के स्थान के लिए बनाए गए कार्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। नगर निगम शिमला के उपमहापौर शैलेंद्र चौहान सहित स्थानीय लोग भी मौके पर मदद के लिए पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...