सब्‍जी की दुकान से चार किलो नींबू चोरी, CCTV में हुआ कैद, देखिए वीडियो

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

देशभर में नींबू के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। बढ़ते दाम को देखते हुए नींबू की चोरी शुरू हो गई है। अम्ब बाजार में पुलिस थाना से करीब 150 मीटर दूर नैहरियां रोड पर सब्जी की दुकान मेें से करीब चार किलोग्राम नींबू चोरी हो गए। चोर दुकान में रखे सेब और आम को भी उठा ले गया।

सब्जी विक्रेता मंगलवार सुबह अपनी दुकान को खोलने गया तो उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सब्जियां बिखरी थीं और नींबू के साथ सेब व आम चोरी हो गए थे।

पुलिस से की शिकायत में सब्जी विक्रेता ने बताया कि उसकी दुकान से चार किलोग्राम नींबू, 10 किलोग्राम आम व 10 किलोग्राम सेब, गल्ले में पड़े कुछ रुपये व कुछ अन्य सब्जियां चोरी हो गई हैं।

इन दिनों बाजार में नींबू 200 से 250 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बीते दिनों इसका भाव तीन सौ से साढ़े तीन सौ रुपये तक पहुंच गया था। तपती गर्मी में नींबू की डिमांड तो खूब है, लेकिन दाम बढ़ने से लोग सोच विचार कर ही इसे खरीद रहे हैं।

चोरी की यह वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें दुकान के साथ बाजार में एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दे रहा है। हालांकि यह युवक कौन है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नींबू चुराए जाने की बात कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...