बलघाड़ में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय उच्च विद्यालय बलघाड़ में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन मुख्याध्यापक श्याम लाल धीमान तथा अन्य स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया l

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए श्री रमेश चंदेल ने कहा कि दुनिया भर में कुल मलेरिया मरीजों में से 3% भारत में पाए जाते हैं l

प्लाज्मोडियम परजीवी से संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होने वाले मलेरिया ज्वर में पेट दर्द, चक्कर आना, सिर दर्द, तीव्र बुखार, निम्न रक्तचाप तथा भूख में कमी जैसे मुख्य लक्षण होते हैं l

उन्होंने यह भी बताया कि मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अब स्कूल में यदि किसी भी बच्चे को बुखार आए तो वह आशा या स्वास्थ्य कार्यकर्ता को फोन पर सूचना देकर वहींं से अपनी रक्त पत्रिका जांच के लिए भिजवा सकते हैं l

शिविर में उपस्थित लगभग 75 किशोर किशोरियों तथा स्टाफ को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत वर्ष में नशों के कारण प्रतिवर्ष लगभग 11 लाख किशोर मौतें हो रही हैं जोकि बहुत दुखद है l

आगे कहा कि किशोर अपने दैनिक जीवन में तंबाकू या किसी भी अन्य नशे को एक बार भी ना चखें l बल्कि योग, प्राणायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, गृह निर्मित सादा तथा पौष्टिक भोजन, खेलकूद, लेखन कार्य तथा सकारात्मक विचार अपनाएं !

इससे ना केवल शरीर मजबूत होगा अपितु बौद्धिक विकास भी सुचारू रूप से होगा ! इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर सामाजिक क्षेत्र में किशोरों की सहभागिता बढ़ाना तथा उनके अंदर नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना है !

चंदेल ने बताया कि 7 जनवरी 2014 को प्रारंभ हुए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर के लगभग 25 करोड किशोर किशोरियां स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं से लाभान्वित हो रहे हैं l

भारत के लगभग 25 करोड़ किशोरों की पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य आदि आवश्यकताओं को इस कार्यक्रम के अंतर्गत देखा जा रहा है! मेंस्ट्रूअल हाइजीन प्रोग्राम, सप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन तथा नई दिशा केंद्र इस कार्यक्रम के मुख्य कंपोनेंट हैं !

स्वास्थ्य खंड झंडूता के लगभग 21 150 किशोर किशोरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडुत्ता तथा नागरिक अस्पताल बरठीं में कार्यरत नई दिशा केंद्रों में किशोरावस्था के विभिन्न पहलुओं पर विशिष्ट स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं l

विभिन्न स्वास्थ्य पहलुओं पर करवाई गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम, कृति द्वितीय तथा पंकज तृतीय स्थान पर रहे l विजेताओं को मुख्य अध्यापक द्वारा पुरस्कृत भी किया गया !

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुख्याध्यापक श्याम लाल धीमान, ममता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन चंदेल, आरती, संबला तथा अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...