मकान में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

नारकंडा की सिहल पंचायत के तहत नगरोट गांव में मंगलवार को एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। मकान में आग लगने से मकान मालिक की जलकर मौत हो गई, वहीं अदर रखा कीमती सामान एवं आभूषण भी जल गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान अमर चंद डोगरा 66 निवासी गांव नगरोट तहसील कुमारसैन जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मकान में आग लगने की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को नारकंडा की सिहल पंचायत के अंतर्गत नगरोट गांव में एक मकान में आग लग गई। मकान में लगी आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान लोगों ने मकान में आग लगने की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...