फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुआ प्यार, मंदिर में 2 युवकों ने की शादी, विवाद बढ़ने पर थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में शादी से जुड़ा एक अजब-गजब मामला सामने आया है. शहर के ही 24 वर्षीय युवक ने एक युवक से ही शादी रचा सबको हैरान कर दिया है. लड़के से लड़के की शादी का हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार का पहला ही मामला देखा जा रहा है.

दरअसल, शहर के निवासी एक युवक की फेसबुक पर उत्तराखंड के युवक से हुई दोस्ती प्यार में तबदील हो गई और दोनों ने दिल्ली स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली. छह महीने पहले दोनों ने शादी की थी. दरअसल, उत्तराखंड के युवक का चेहरा युवती की तरह दिखता है. इस वजह से भी कोई पहचान पहचान नहीं सका.

लेकिन मामले का खुलासा सोमवार रात को हुआ, जब दोनों युवकों के शादी करने की बात चली. हंगामा होते देख दोनों युवक पुलिस की शरण में पहुंच गए, जहां पर पुलिस ने युवक के परिजनों को उत्तराखंड से बुलाया है. ऊना शहर के युवक का छोटे भाई के अलावा इस दुनिया में कोई नहीं है. उत्तराखंड के युवक के परिजनों को पता चलने के बाद बाद सारा विवाद सामने आया है.

डेढ़ साल पहले हुई थी दोस्ती

बता दें कि करीब डेढ़ वर्ष पहले ऊना शहर के एक युवक ने फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई. बातों का सिलसिला बढऩे लगा और दोनों में प्यार हो गया. ऐसे में दोनों ने शादी करने का फैसले किया और करीब छह माह पहले दिल्ली के एक मंदिर में शादी रचा ली.

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले उत्तराखंड का युवक ऊना में रहने के लिए आया, लेकिन छोटे भाई को शक हुआ, तो मामले का खुलासा हुआ. इसी बात को लेकर सोमवार रात्रि कुछ हंगामा भी हुआ और दोनों युवक पुलिस की शरण में पहुंच गए. साथ ही पार्षद भी पुलिस चौकी ऊना पहुंचे.

जहां पर पुलिस ने दूसरे युवक के परिजनों को ऊना बुलाया. चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह का कहना है कि दोनों युवक साथ में रहने की बात कर रहे है. उत्तराखंड के युवक के परिजनों को बुलाया गया है, जिसके बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...