गिरीपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा: मुख्‍यमंत्री बोले- 154 पंचायतों के तीन लाख लोग होंगे लाभांवित

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अब जनजातीय का दर्जा मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनजातीय क्षेत्र घोषित करने के मामले को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। रजिस्टार जनरल आफ इंडिया (आरजीआइ) ने संबंधित फाइल को मंजूरी प्रदान कर दी है।

अब मामला केंद्रीय कैबिनेट में जाएगा। मंगलवार को मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल भवन दिल्‍ली में पत्रकार वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हाटी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल अमित शाह से मिला था।

इसमें सिरमौर जिले के भाजपा नेता व केंद्रीय समिति के पदाधिकारी भी शामिल रहे। जयराम ठाकुर ने कहा 154 पंचायतें इसके तहत आता है। यहां करीब तीन लाख की आबादी है।

सीएम ने कहा टौंस नदी के दूसरी तरफ उत्‍तराखंड में वहां जनजातीय क्षेत्र का दर्जा प्रदान है। भौगोलिक स्‍थि‍ति यहां की एक जैसी है। 1967 में ही उत्‍तराखंड में जनजातीय क्षेत्र का दर्जा प्राप्‍त हो गया था। हिमाचल के भूभाग में रह रहे लोगों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही थी। अब केंद्र सरकार इस पर मुहर लगाने जा रही है।

नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने बताया कि केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को बड़ी राहत दी है। 55 वर्षों से लंबित पड़ी मांग को मान लिया गया है। आरजीआइ से मामला स्वीकृत हो गया है। अब यह जनजातीय मंत्रालय के पास जाएगा। इसके बाद इसकी अगली औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।

हाटी समुदाय लंबे समय से कर रहा था मांग

हाटी समुदाय कई साल से इस मांग को उठा रहा था। प्रतिनिधिमंडल में शिमला के सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत सिरमौर के कई नेता मौजूद रहे।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष डा. अमी चंद और महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने तीन लाख लोगों की मांग मान ली है। मंच ने इसे आंदोलन की जीत करार दिया है। मंच के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार समेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...