धारकंडी क्षेत्र, जनता, को अनदेखा करने पर विफरे ग्रामीण

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जन जागरण अभियान के तहत धारकंडी क्षेत्र की भलेड़ पंचायत की दूल्ली गाँव मे जनता के बीच जा कर कांग्रेस की जनकल्याण कारी नीतियों का प्रचार किया और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखा।

दूल्ली गाँव की जनता ने अपनी समस्याओं को कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के समक्ष रखा और कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ओर पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से धारकंडी क्षेत्र की जनता को हर सुबिधा मिलती थी, समय समय पर बस सुबिधा मिलती थी, ,समय समय पर सड़को की मुरम्मत ओर नई सड़को का निर्माण हुआ ओर शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर सुबिधा जनता को मिलती थी।

गरीब जनता को बीमारी के लिए और गरीब लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता मिलती थी। लेकिन आज ये सब भाजपा की प्रदेश सरकार ने बन्द करके जनता को धोखा दिया है। आज पिछले साढ़े चार सालों से धार कंडी क्षेत्र में एक नया काम नही हुआ है। धार कंडी क्षेत्र की जनता को अन देखा किया है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बनते ही विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में विकास को गति दी जाएगी ओर रुके विकास कार्यो को पूरा करके जनता को सुबिधा प्रदान की जाएगी। पठानिया ने कहा कि धार कंडी क्षेत्र की जनता से साढ़े चार सालों में प्रदेश की सरकार ने धोखा किया है, और हर बर्ग की जनता को ठगा है।

आज चारो तरफ हर बर्ग की जनता प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई से तंग आ चुका है। जनता अब इस भाजपा की सरकार को 2022 में भेजने की तैयारी में ओर अपनी कांग्रेस की सरकार को लाने के लिये बेचैन है।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर निर्मल सिंह पूर्व प्रधान, शशि पाल शर्मा धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, मनोज कुमार पंचायत समिति सदस्य,मिचलु राम शर्मा,उत्तम शर्मा,केवल शर्मा,बॉबी शर्मा, विनय शर्मा, शशि शर्मा,संजय शर्मा,सुनील शर्मा,अविनाश शर्मा, मोहिंदर शर्मा,मनोहर शर्मा,मुंशी राम शर्मा,आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...