हिमाचल प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार का अवसर, 21 को होंगे इंटरव्‍यू

--Advertisement--

Image

 व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के पास निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर है। सोलन में 415 पदों पर भर्ती की जाएगी तो वहीं शिमला में भी 21 अप्रैल को कैंपस इंटरव्‍यू का आयोजन किया जा रहा है।

मैसर्ज फ्ररसीनियस काबी आनकोलॉजी लिमिटेड, मैसर्ज इंडकटिव सिक्योरिटी फंक्शनज लिमिटेड, मैसर्ज नक्सपार फार्मा लिमिटेड, मैसर्ज फार्मास्युटिकल एंड ड्रगनोसटिक्स सोलन और मैसर्ज यूनिवर्सल कारटनज सोलयुशनज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के 415 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्रों सहित जिला रोजगार कार्यालय में पहुंच जाएं।

इन पदों के लिए योग्यता 10वीं, स्नातक, बीटेक मेकेनिकल, बीफार्मेसी, एमफार्मेसी, बीएससी (मेडिकल और नान-मेडिकल), आइटीआइ किसी भी ट्रेड में निर्धारित की गई है।

इसके अतिरिक्त

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में मैसर्स स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल व जोमेटो के लिए स्टार्ट मैनेजमेंट ट्रेनी, डिलीवरी पार्टनर के पदों को भरने के लिए 21 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता दसवीं व जमा दो पास, आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। अभ्यर्थी सभी दस्तावेज व रिज्यूम के साथ सुबह 10.30 बजे पहुंचें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...