नर्सिंग छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

जिला हमीरपुर के भोरंज गांव की रहने वाली एक नर्सिंग की छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। छात्रा की पहचान पूजा शर्मा (24) पुत्री वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

बुधवार को पूजा अपने भाई रोहित शर्मा के साथ शिमला से मोटरसाइकिल पर सवार होकर हमीरपुर स्थित अपने घर आ रही थी। इस सफर के दौरान जिला बिलासपुर के घागस के पास एक ढाबे पर भाई-बहन ने खाना खाया, लेकिन इसके बाद जब वह हमीरपुर के लिए रवाना हुए तो बिलासपुर के कंदरौर के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक स्किड हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

इससे पूजा के सिर पर चोट आई। घायल अवस्था में उसे पहले कंदरौर में एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे बिलासपुर और बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। वीरवार सुबह करीब नौ बजे पूजा की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।

पूजा शिमला में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। पूजा के पिता और चाचा बस्सी भोरंज में किराना और सब्जी की दुकान करते हैं। पूजा की मौत की खबर मिलने से पूरे भोरंज में शोक की लहर है।

भोरंज पंचायत के उपप्रधान संजय ठाकुर ने बताया कि पीजीआई में मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद शव वीरवार रात को भोरंज पहुंचा और आज उसका अंतिम संस्कार किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...