तेज रफ्तार कार ने बाइक को मरी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 पर बोहलियो स्कूल के समीप शुक्रवार को एक हिट एंड रन का मामला सामने आया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार एक बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। इसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृतक की पहचान नाहन उपमंडल के नलका समालका निवासी 36 वर्षीय कुलानंद के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। नाहन पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा छानबीन में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कार ओवरस्पीड थी। टक्कर होने के बाद बाइक चालक को संभलने और अस्पताल तक पहुंचाने का समय ही नहीं मिला, क्योंकि युवक इतनी बुरी तरीके से घायल हुआ कि उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कार कहां से आई थी और किसकी थी।

नाहन पुलिस ने कार की तलाश में नेशनल हाईवे 07 पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द आरोपित कार चालक को गिरफ्तार किया जा सके।

उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने हिट एंड रन मामले में एक युवक की मौत की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...