बंजार विधानसभा क्षेत्र में बढ़ने लगा आप का कुनबा, पूर्व एच.ए.एस. अधिकारी हुकम सिंह ठाकुर ने थामा पार्टी का दामन

--Advertisement--

Image

प्रशासनिक सेवा के अनुभवी लोगों से संगठन को मिलेगी मजबूती – पूर्ण चंद ठाकुर

कुल्लू/ बंजार – पठानियां

दिल्ली और पंजाब विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी का कारवां अब धीरे-धीरे हिमाचल की ओर बढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर बंजार क्षेत्र के लोगों का पार्टी ज्वाइन करना जारी है।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाल ही में मण्डी रोड़ शो और संबोधन के बाद लोगों में पार्टी के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हिमाचल प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी हुकम सिंह ठाकुर ने आज पार्टी कार्यालय बंजार में अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने टोपी और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

मूल रूप से सराज क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत टील के बछुट गांव निवासी हुकुम सिंह ठाकुर वर्षो तक हिमाचल प्रदेश सरकार में बतौर प्रशासनिक अधिकारी सेवारत रहे है।

इन्होंने बीडीओ के रूप में सरकारी सेवा की शुरुआत की तथा विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहने के उपरांत एडीएम पद से सेवानिवृत हुए है।

अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने इनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है तथा बताया कि प्रशासनिक सेवा के अनुभवी लोगों के जुड़ने से पार्टी व संगठन को मजबूती और एक नई ऊर्जा मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...