कोटला में मल्टी टास्क वर्कर्स के पद के लिए 11 से 25 अप्रैल तक करें आवेदन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कोटला के अंतर्गत निम्नलिखित राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं एवं माध्यमिक पाठशालाओं मे जिनकी छात्र संख्या 10 या 10 से अधिक है । उनके लिए मल्टीटास्क वर्कर के पद भरे जाने हैं।

इच्छुक उम्मीदवार /आवेदक अपने- अपने आवेदन पत्र संपूर्ण दस्तावेजों सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कोटला के कार्यालय में दिनांक 11-04-2022 से लेकर 25-04-2022 तक सादे पेपर पर दो फोटो के साथ प्रार्थना पत्र लिखकर आमंत्रित किए जाते हैं। जिन का साक्षात्कार/छंटनी माननीय उपमंडल अधिकारी (नागरिक) की अध्यक्षता में होगी।

पार्ट टाइम/ मल्टीटास्क वर्कर के पद हेतु पात्रता शर्तें

प्रार्थी भारत का नागरिक हो वह पागल वह दिवालिया घोषित न किया गया हो और घर से स्कूल की दूरी का प्रमाण पत्र, स्कूल और प्रार्थी का वार्ड नंबर वार्ड नंबर 2 की पंचायत सचिव की ओर से जारी किया हो, शिक्षा योग्यता प्रमाण पत्र, यदि आवेदन कर्ता विधवा , अति निर्धन एकल नारी, अनाथ या अपंग अथवा बेरोजगार, है।

उसका प्रमाण पत्र, यदि आवेदन कर्ता की ओर से स्कूल के लिए भूमि दान की गई है तो उसका राजपत्रित अधिकारी की ओर से जारी किया गया प्रमाण पत्र, एससी ,एसटी ,ओबीसी ,बीपीएल, बेरोजगार परिवार से संबंधित हो तो राजपत्रित अधिकारी की ओर से जारी किया प्रमाण पत्र सलंग्न किया जाए।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला के लिए मल्टीटास्क वर्कर के पद जो स्वीकृत हुए हैं । उनकी सूची निम्न प्रकार से है

उपमंडल क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत भरे जाने वाली पाठशालाओं के नाम इस प्रकार हैं भाली, जोल, कोटला, लूटेहड, भरनाला, बटूही, सिरमनी, सिरमनी खास, भदराला, सोलधा, भौंका, दुराना, बकान

उपमंडल अधिकारी नूरपुर राजकीय प्राथमिक पाठशाला माओ एवं भेड़खड उपमंडल अधिकारी कांगड़ा के अधीन स्वीकृत पदों की सूची राजकीय प्राथमिक पाठशाला लपिआना, पटियालकर, मनेई, हारचकिया, डोडला ठेहर खास धलारी एवं धारकला है ।

इसके साथ ही माध्यमिक पाठशाला में स्वीकृत पदों की सूची उपमंडल अधिकारी ज्वाली माध्यमिक पाठशाला दुराना एवं उप मंडल अधिकारी नूरपुर माध्यमिक पाठशाला माओ यह पद भरे जाने हैं जिसके लिए कोई भी पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...