एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार, सड़क से उतर का पेड़ से अटकी, तीन लोग घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में समरहिल के पास एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इनका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह समरहिल के साथ लगते चैली के समीप यह हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि शिमला के चैली-धारकुफर रूट पर यह बस HP 68 4211 जा रही थी। इस दौरान वन विहार के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे। हादसे में सभी सवार सुरक्षित हैं।

बस में आधा दर्जन सवारियां थीं और अधिकतर लोग स्कूल टीचर थे। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि पेड़ से अटकने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया है, नहीं तो जानी नुकसान हो सकता था। उधर, एसपी शिमला मोनिका का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...