युवाओं के पास रोजगार का मौका: आईटीआई धर्मशाला में 12 अप्रैल को कैंपस साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में 12 अप्रैल को बद्दी की कंपनी वर्धमान टैक्सटाइल कैंपस साक्षात्कार लेगी।

कटाई-सिलाई, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी और कढ़ाई में प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवक-युवतियों के साथ जिन लड़कियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा पास की है, वे भी साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं।

संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी प्रथम माह 8000 तथा दूसरे और तृतीय माह 8200 रुपये, जबकि चौथे से पांचवें माह में 8500 रुपये प्रतिमाह देगी।

एक वर्ष के बाद 10230 वेतन अदायगी के अलावा रहने के लिए आवास सुविधा और कम रेट पर कैंटीन में तीन समय का खाना भी उपलब्ध करवाएगी।

अधिक जानकारी के लिए संस्थान में कार्यरत समूह अनुदेशक राजीव कुमार से मोबाइल नंबर 70181-42031 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...