सीएम जयराम बोले- क्या मनीष सिसोदिया से पूछकर तय होगा हिमाचल का मुख्यमंत्री

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान पर पलटवार करते हुए उनसे उल्टा सवाल किया है कि क्या यह उनसे पूछकर तय होगा कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे सिसोदिया को क्या लाभ होगा।

उल्लेखनीय है कि सिसोदिया ने बयान दिया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बदलकर हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर को सीएम बनाया जा रहा है।

गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया के सवाल पर कहा है कि वह मुख्यमंत्री बदलने की बात को खारिज करते हैं। सिसोदिया ने गुरुवार को दिल्ली में कहा था कि भाजपा इतनी बुरी तरह से घबरा गई है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बदलकर हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर को सीएम बनाया जा रहा है। जयराम ठाकुर एक नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
जितने केजरीवाल ने मंडी में जुटाए, उतने लोग तो बाजार में घूमते हैं: जयराम 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आए और चले गए। आम आदमी पार्टी ने चाहा तो बहुत ज्यादा था कि लोग पार्टी में शामिल हों। पर कोई भी शामिल नहीं हुआ है। आंकड़ा जो है, उसके अनुसार तीन हजार लोग मंडी में जुटे थे। इतने तो बाजार में ही घूमते रहते हैं। उससे चार गुणा ज्यादा कार्यक्रम तो उनके निर्वाचन क्षेत्र में हुआ। सुंदरनगर में मेला था, वहां पांच-छह गुणा लोग थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार तरीके से होगा स्वागत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला में जोरदार स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद वह हिमाचल आ रहे हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...