सैनिक कल्याण विभाग: पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे दैनिक वेतन भोगियों के पद

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग के निदेशालय में दस से 20 मई तक साक्षात्कार होंगे। भरे जाने वाले पदों में ग्राउंडमैन, चपरासी, चपरासी कम चौकीदार, पशु औषधालय अटेंडेंट शामिल हैं।

इन पदों के लिए दस मई को जिला बिलासपुर और चंबा, 11 मई को जिला हमीरपुर, 12 मई को जिला मंडी, 13 मई को किन्नौर, सिरमौर एवं लाहौल-स्पीति, 17 मई को कुल्लू एवं ऊना, 18 मई को कांगड़ा, 19 मई को शिमला और 20 मई को जिला सोलन के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे।

इन दैनिक वेतन भोगियों का कार्यकाल चार साल का होगा। चार सालों के बाद ही इन कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। चार वर्ष से पहले इन कर्मचारियों को न तो अनुबंध और न ही नियमित किया जाएगा।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रि. एमएस शर्मा ने कहा कि पात्र लोग जो तय शर्तों को स्वीकार करते हैं, वे साक्षात्कार में जिलावार निर्धारित तिथियों को भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...