चाची ने भतीजे को दिया एड्स: 15 साल के लड़के को इस तरह झांसे में लेकर बनाए संबंध, ऐसे हुआ खौफनाक साजिश का खुलासा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट
उत्तराखंड के रुद्रपुर से महिला ने अपने जेठ के 15 वर्षीय लड़के के साथ यौन संबंध बनाए। महिला पहले से ही एड्स संक्रमित थी। महिला के पति की मौत भी एड्स के संक्रमण के चलते हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए। जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।

वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। लड़के के घरवालों ने बताया कि महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे।

पुलिस ने कराया लड़के का मेडिकल

कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास में आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बनाए। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...