अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के अंतर्गत रोहड़ू के स्थित कोटखाई के क्यारी पंचायत के अंतर्गत रियोघाटी गार्ड हट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्यारी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश राज्टा ने पुलिस को जानकारी दी कि रियोघाटी के खंडहर बन चुके गार्ड हट में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोटखाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

प्रारंभिक जांच में यह शव बाहरी राज्य के किसी व्यक्ति का माना जा रहा है। थाना प्रभारी कोटखाई मदनलाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव गार्ड हट से मिला है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच की लग रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव को देखकर लगता है कि व्यक्ति की मृत्यु करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...