काँगड़ा के इस गांव में तेंदुए की दहशत खत्‍म, वन विभाग ने घायल हालत में किया पिंजरे में कैद

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

वन परिक्षेत्र अम्ब के तहत गांव क्लोह में एक तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार गांव क्लोह में तेंदुआ पिछले लंबे समय से आबादी वाले क्षेत्र की तरह आ रहा था और मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की क्लोह में तेंदुए को पकड़ कर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि आबादी वाले क्षेत्र को कोई नुकसान न पहुंचे। वन विभाग ने करीब एक माह पहले क्लोह के जंगल में ये पिंजरा लगा दिया। सोमवार रात को ये तेंदुआ इस पिंजरे में फंसा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने यह बात वन विभाग को बताई।

वन विभाग जब इसे सुरक्षित पकड़ कर गोपालपुर चिड़ियाघर ले जाने लगा तो देखा कि तेंदुआ बुरी तरह से जख्मी है तो तुरंत ऊना से डॉक्टर को बुलाया गया। डाक्टर अमित ने तेंदुए की जांच की तो पाया कि इसके गले पर कट लगा हुआ है जो शायद शिकार के लिए लगाया गया कोई फंदा हो जिससे ये घाव आया है।

वन परिक्षेत्र अम्ब के रेंज आफिसर अविनाश कुमार ने बताया तेंदुआ घायल है और डाक्टर के निर्देश अनुसार ऊना में पहले इलाज करवाया जाएगा। उसके बाद इसे सुरक्षित गोपालपुर चिड़ियाघर भेज दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...