आप की मंडी रैली में नहीं जाएंगे मेजर मनकोटिया, पहले केजरीवाल से करेंगे मुलाकात, रखी ये शर्तें

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आम आदमी पार्टी रोड शो करेगी। पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल रैली को संबोधित करने आ रहे हैं, इस रैली में बहुत से दलों के नेता उनसे मिलने व पार्टी ज्वाइन करने सहित शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का भी है। लेकिन मेजर आप में जाने से पहले अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करना चाहते हैं। उसके बाद ही कोई विचार करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया की आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं जिला में चल रही हैं। मेजर विजय सिंह मनकोटिया के कांग्रेस के सिपहलसारों में से एक रहे हैं। राजनीतिक तौर पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयश्री मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्री रहे और दमखम वाले मंत्रियों में जाने जाते रहे।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनसे मिलने के लिए शाहपुर आए थे। उन्हें मंडी चलने व विधिवत रूप से आम आदमी पार्टी को केजरीवाल के सामने ज्वाइन करने का प्रस्ताव रख रहे हैं। एक नहीं कई बार आप के पदाधिकारी उनसे मिले हैं।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा उन्होंने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों से कहा है कि वह पार्टी ज्वाइन करने से पहले अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करना चाहते हैं। कुछ मुद्दे व विचारों पर चर्चा करना चाहते हैं। केजरीवाल से बैठक हो जाने के बाद ही आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने व न करने पर विचार करेंगे।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली जीती है, पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का वर्चस्व रहा है। लेकिन हिमाचल प्रदेश की स्थितियां व परिस्थितियां अलग हैं। अभी फिलहाल मंडी की आम आदमी पार्टी की रैली में नहीं जा रहे हैं। केजरीवाल से बैठक होने के बाद ही फैसला लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...