हिमाचल में जेपी नड्डा के रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद करेगी भाजपा,अभिनंदन समारोह में जुटेंगे 15000 कार्यकर्ता

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में भाजपा भी चुनावी मोड में आ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा नौ अप्रैल को 10 बजे शिमला पहुंच जाएंगे।

10 अप्रैल को वो सड़क मार्ग से बिलासपुर की ओर रवाना होंगे और 11 अप्रैल को वो बिलासपुर से दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा चार राज्यों की भव्य जीत के बाद नड्डा अपने प्रदेश में प्रथम बार आ रहे हैं, इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।

कश्यप ने कहा जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का अभिनंदन समारोह पीटरहाफ में होगा। यह नगर निगम और विधानसभा चुनाव का आगाज होगा, इस दिन 15000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार रिपीट करने के बाद भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 अप्रैल को अन्नाडेल उतरेंगे और भाजपा कार्यकर्ता इस दिन विधानसभा से लेकर पीटरहाफ तक नड्डा के रोड शो में भाग लेंगे। नड्डा का फूल वर्षा से स्वागत किया जाएगा और कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा। जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा से पीटरहाफ ओपन जीप में आएंगे जहां वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 10 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...