दाड़ी के धुम्‍मूशाह मेले में होगी महिला कुश्ती, 1.12 लाख बड़ी माली

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

दाड़ी के धुम्मू शाह मेले में महिला कुश्ती का भी आयोजन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के दो साल के बाद यह मेला आठ अप्रैल से शुरू हो रहा है।

आठ अप्रैल को भराड़ी माता मंदिर में पूजा अर्चना व झंडे की रस्म के साथ मेले का आगाज होगा। नौ अप्रैल को कुश्तियां शुरू होंगी।

इस मौके पर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दस अप्रैल को दंगल के समापन अवसर पर नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

पहलवानों को दिए जाएंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

बड़ी माली के विजेता पहलवान को 61 हजार रुपये उप विजेता को 51 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे, जबकि छोटी माली के विजेता को 41 हजार रुपये व उपविजेता को 31 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। पहली बार मेले में महिला कुश्ती का भी आयोजन किया जा रहा है।

हाइजैकर ग्रुप के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

12 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेला कमेटी की प्रधान व पार्षद सविता कार्की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। सांस्कृतिक संध्या में हाइजैकर ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेला आठ से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा।

मेले के पीछे यह है कहानी

धुम्मूशाह एक साहुकार था जो यहां के स्थानीय लोगों व किसानों को पैसा उधार देता था। जब फसल पकने को आती थी तो इन्हीं दिनों धुम्मूशाह अपने दिए पैसे वापस लेने व ब्याज लेने के लिए यहां आता था। यहां पर लोगों की संख्या अधिक होती थी, पहले पहले किसी एक व्यक्ति ने लोगों के जलपान के लिए एक दुकान लगाई, फिर यह धीरे धीरे मेले में तब्दील हो गया। धुम्मूशाह के नाम पर ही आज भी यह मेला लगातार जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...