बहुत हुई महंगाई की मार अब कि बार कांग्रेस सरकार :- एन. के. पन्डित

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल
आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एन. के. पन्डित ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी और भाजपा सरकार कि खिंचाई करते हुए खूब खरी खोटी सुनाई !

एन के पन्डित ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सरकार में रसोई गैस सिलिंडर 410 और पेट्रोल डीज़ल 60 सरसों तेल 70 रूपये था तो समृति ईरानी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और मोदी जी सहित खूब हल्ला महंगाई पर बोलते थे आज वही नेता और मौजूदा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी  देश प्रदेश कि जनता को बताएं कि आज रसोई गैस सिलिंडर 1100 और पेट्रोल 100 से ऊपर तथा सरसों का तेल 250 पार क्यों है !

पन्डित ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सखा सैयां तो बहुत कमात है पर महंगाई डायन खाय जात है ! उन्होंने कहा कि बहुत हुई महंगाई कि मार अब कि बार कांग्रेस सरकार ! उन्होंने कहा कि महँगाई के मुद्दे पर आने वाली सरकार कि बिदाई महँगाई पर ही होगी ये निश्चित है क्योंकि आज गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार का जीना भाजपा और मोदी सरकार ने हराम कर दिया है !

उन्होंने कहा कि अब देश प्रदेश के लोग खुली जबान में बोलते है कि हमें नहीं चाहिए ऐसे अच्छे दिन कोई हमें डॉक्टर मनमोहन सिंह कि कांग्रेस सरकार के दिन ही वापिस लौटा दे !

आल इंडिया कांग्रेस पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता और राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के प्रवक्ता एन. के. पन्डित ने इशारों इशारों में आम आदमी पार्टी को भी लपेटते हुए नसीहत दे डाली ! पन्डित ने कहा कि केवल पंजाब जीतने से अपने आप को राष्ट्रीय चैम्पियन ना समझे आम आदमी पार्टी !

उन्होंने कहा कि अभी इस स्थिति में नहीं आयी आम आदमी पार्टी कि वो अपने आपको राष्ट्रीय प्लेयर समझे ! पन्डित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी का मुकाबला केवल भाजपा से ही है आम आदमी पार्टी को 100-150 वोट मिलेंगे तथा आप पार्टी के सभी उम्मीदवारों कि जमानत उत्तराखंड कि तरह जब्त होगी क्योंकि आम आदमी पार्टी में कोई भी छोटा या बड़ा नेता नहीं है !

एन के पन्डित ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री श्री सतेंद्र जैन तो हिमाचल में एक टूरिस्ट कि तरह सैर सपाटा करने आये है यह उनको भी मालूम है कि आप पार्टी के सभी उम्मीदवारों कि जमानत जब्त होगी ! पन्डित ने कहा कि सतेंद्र जैन बताएं कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, में क्यों नहीं जीत मिली तथा क्यों आम आदमी पार्टी कि जमानत जब्त हुई !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...