जनमंच में 8 पंचायतों की समस्याओं का हुआ समाधान

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में पधर में हुए जनमंच कार्यक्रम में क्षेत्र की 8 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के परिसर में हुए इस कार्यक्रम में विधायक जवाहर ठाकुर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिल्हन, चुक्कू, गवाली, ड्लाह, सियून,कुन्नू,उरला,कचोटधार के पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस मौके शिक्षा मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम मुहिम के तहत स्कूल परिसर में देवदार का पौधा लगाया और बच्चियों के अभिभावकों को भी बूटे भेंट किए।
इस अवसर पर मंत्री ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना में सांकेतिक तौर पर 5 लाभार्थियों को एलपीजी गैस कनेक्शन और चूल्हे भेंट किए। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने पधर में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का भी शुभारंभ किया।
पधर जनमंच में 119 शिकायतों  – समस्याओं का समाधान 
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को पधर में हुए जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े 119 शिकायतों- समस्याओं का समाधान किया गया।  प्री जनमंच में 63 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 62 का निपटारा कर दिया गया, वहीं एनएचएआई से जुड़े 1 मामले के शीघ्र निदान के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवधि में प्राप्त विभिन्न मांगों से जुड़े 47 मामलों में से 20 का निपटारा कर दिया 27 संबंधित विभागों को निपटारे के लिए भेजी गईं। वहीं जनमंच दिवस पर आज(रविवार) को 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, सभी का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सभी पंचायतों में सफाई अभियान चलाए गए। सभी विभागों ने गांवों में अपनी विकास योजनाओं का निरीक्षण किया और लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष शिविर लगाए।
विभिन्न सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि प्री जनमंच अवधि में संबंधित 8 पंचायतों में गृहिणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन-धन योजना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं टीकाकरण, डिजिटाईज राशन कार्ड और बेटी है अनमोल योजना का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के अलावा घरों में शौचालय निर्माण एवं उनका इस्तेेमाल तय करवाने तथा आवश्यकता अनुरूप सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से जुड़े कार्यों पर ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में विभागों ने प्रदर्शनियां लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...