शाहपुर के लोक गायक विक्रांत को मिली संस्कृति मंत्रालय से स्कॉलरशिप

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

संगीतांजलि कला केंद्र धर्मशाला में पिछले 12 वर्षों से लोक और शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण ले रहे योल झरेड़ रैत के विक्रांत सिंह भंदराल को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से दो वर्ष के लिए जूनियर फेलोशिप मिली है। नेरटी के योल झरेड़ गांव के राजेंद्र सिंह और सुदेश कुमारी के घर जन्मे विक्रांत सिंह भंदराल को यह उपलब्धि दूसरी बार हासिल हुई है।

विक्रांत सिंह वर्ष 2011-12 में संस्कृति मंत्रालय से यंग इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप भी प्राप्त कर चुके हैं। संगीतांजलि कला केंद्र धर्मशाला के निदेशक और संगीतज्ञ डॉ. जनमेज गुलेरिया ने बताया कि उनके केंद्र के चार विद्यार्थी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से स्कॉलरशिप ले चुके हैं। इनमें दो छात्र छह वर्ष के लिए सीसीआरटी स्कॉलरशिप ले रहे हैं।

विक्रांत को इस शोध कार्य के दौरान प्रतिमाह 10,000 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी। विक्रांत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, साहित्य गुरु डॉ. गौतम शर्मा व्यथित, संगीत गुरु विजयनाथ योगी, प्रो. चंद्ररेखा डढवाल, डॉ. सतीश ठाकुर और डॉ. जनमेज गुलेरिया को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...