विजिलेंस की कार्रवाई: रिश्वत लेने के आरोपी के कब्जे से लाखों की नकदी बरामद

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊना में निजी अस्पताल के डॉक्टर से 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी अधिकारी के कब्जे से विजिलेंस ने लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। विजिलेंस इस नकदी के स्रोत का पता लगा रही है। विजिलेंस टीम परवाणू में कार्रवाई के बाद आरोपी को ऊना ले आई है। शुक्रवार को आरोपी को ऊना स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

सूत्र बताते हैं कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम को आरोपी के एक बैग से 85 हजार रुपये नकद मिले हैं। गाड़ी से 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। रिश्वत लेने के मामले में किस-किस की संलिप्तता रही है, इसको लेकर भी छानबीन की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) की सेंट्रल लैब परवाणू के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी से विजिलेंस की गहन पूछताछ शुरू हो गई है। विजिलेंस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। इस रिश्वत मामले में कई राज अब उजागर हो सकते हैं।

बता दें कि जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से बीते वीरवार को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने पीसीबी के अधिकारी को परवाणू में रंगे हाथ दबोचा था। उक्त अधिकारी अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए सहमति पत्र के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

उधर, डीएसपी विजिलेंस ऊना अनिल मेहता ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...