नशे में ड्यूटी करने वाले पटवारी का तबादला

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

शहर के समीप मंगला पटवार सर्किल में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले पटवारी पर आखिर गाज गिर गई है। उपायुक्त डीसी राणा ने पटवारी के तबादला आदेश जारी करने के साथ ही उसकी जगह अन्य पटवारी की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि पटवारी ड्यूटी के दौरान नशे में था। साथ ही विभिन्न कार्यों को लेकर कार्यालय पहुंचे लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी पटवारी पर आरोप था। शिकायत के बाद प्रशासन ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की है।

गत सप्ताह यह पटवारी नशे की हालत में कार्यालय पहुंच गया। उस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाई जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। वायरल वीडियो विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची। इस वीडियो में साफ दिख रहा था कि पटवारी लोगों से दुर्व्यवहार कर रहा है।

अधिकारियों के पास जैसे ही वीडियो पहुंची तो दो दिनों के भीतर कानूनगो को मामले के जांच के आदेश दिए गए। जांच के बाद मंगला से पटवारी का तबादला कर दिया गया है। उसे अब जिला मुख्यालय में तैनात दी गई है जबकि, मंगला में दीपक मेहरा को तैनात किया गया है।

पटवारी का तबादला होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था। इस दौरान ग्रामीणों ने पटवारी पर कार्यों के निपटाने में लेटलतीफी और लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए थे।

उपायुक्त डीसी राणा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जांच के बाद पटवारी का तबादला कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...