कहीं के नही रहे होशियार, भाजपा मंडलाध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक ने नकारा, विधायक के कोंग्रेसी कार्यकर्ता भी नाराज़

--Advertisement--

Image

मंडलाध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक सभी ने होशियार की भाजपा में एंट्री को नकारा, लाखों खर्च कर भी खाली हाथ होशियार

देहरा – शीतल शर्मा

देहरा के आज़ाद विधायक होशियार सिंह की भाजपा में एंट्री को भारतीय जनता पार्टी के मंडल से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक ने नकार दिया है गौरतलब है कि पिछले कल देहरा के ख़बली में

होशियार सिंह ने अपने अलग अलग पार्टियों के समर्थकों के सामने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी जिसके बाद उनके कोंग्रेसी व कॉमरेड समर्थक दुविधा में पड़ गए।

उसके बाद होशियार सिंह की मुश्किल यहीं खत्म नही हुई और रात होते होते उनके भाजपा विरोधी बयान सोशल मीडिया में वायरल होने लगे। जिसमे उन्हें भाजपा को कभी विपक्ष कहते सुना गया तो कभी भाजपा संगठन के सबसे महत्वपूर्ण अंग मंडल को कमंडल और बनाबटी मंडल कहते सुना गया।

होशियार सिंह के पुराने भाजपा विरोधी बयान उनकी भाजपा में एंट्री का सबसे बड़ा रोड़ा बन रहे है होशियार सिंह पर यह आरोप भी है कि उन्होंने 2019 के लोक सभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया था।

इसके अलाबा वह भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में आजतक नज़र नही आये। यहां तक कि भाजपा के स्तम्भ व आदर्श दीन दयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में राशन वितरण कार्यक्रम में उनके समर्थकों द्वारा भाजपा समर्थकों के साथ धक्का मुकी की गई थी। जिसमे भाजपा के मंडल महामंत्री व जिला उपाध्यक्ष सहित 4 कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्ज हो गई थी।

भाजपा में ऐसे टिकट नही मिलते है चुनावी वर्ष है कई लोग टिकट मांगते है होशियार सिंह की पार्टी से ऐसी कोई बात नही हुई. भाजपा एक कार्यकर्ताओं की अनुशासित पार्टी है इसमें टिकट हाई कमान तय करता है भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को कभी भी नजरअंदाज नही करती

सुरेश कश्यप, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल

टिकेट की इच्छा कोई भी रख सकता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी उसी को टिकेट देती है जो पार्टी के लिए काम करता है न कि किसी मौक़ापरस्त को. बाहर से आने बालों को टिकट देना भाजपा की संस्कृति नही है

रविन्द्र रवि, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री, देहरा

हर समय भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया. पिछले चार साल से देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया, दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस तक करबा दिए।

2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का विरोध किया. होशियार सिंह पहले एक भी काम बताएं जो उन्होंने भाजपा के पक्ष में किया हो फिर भाजपा की टिकट मांगे. कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं को लाकर भाजपा की टिकट मांगना वेशर्मी है

संजीव शर्मा , जिलाध्यक्ष भाजपा देहरा 

भाजपा मंडल को कमंडल कहने बाले को भाजपा कभी भी टिकट नही देगी. चार साल लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना विपक्ष माना उन्हें प्रताड़ित किया हमारे कार्यकर्ताओं पर केस करबाए. भाजपा दूसरी विचारधारा बाले व्यक्ति को कभी भी टिकट नही देगी.

निर्मल सिंह, मंडलाध्यक्ष भाजपा देहरा

भाजपा का टिकट लेने को आतुर देहरा के विधायक बताएं पिछले 4 वर्षों में पार्टी हित में कौन सा कार्य किया अपने हितों को साधने के लिए चापलूसी करके टिकट नहीं मिलती पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र से सिक्योरिटी मांगने व लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का विरोध करना और सरकार से व्यक्तिगत लाभ लेना, देहरा मंडल को बनावटी मंडल कहना महोदय को यह नहीं पता टिकट का रास्ता बाया भाजपा मंडल होकर जाता है चापलूसी और दूसरों को गुमराह करके व्यक्तिगत लाभ तो मिल सकता है लेकिन पार्टी का टिकट नहीं।

जसवीर सिंह गुलेरिया अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा एवं उप प्रधान ग्राम पंचायत खैरियां।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...