पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार के नेतृत्व में विश्रामगृह ज्वाली से लेकर मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली गई

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

ब्लॉक कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार के नेतृत्व में विश्रामगृह जवाली से लेकर मिनी सचिवालय जवाली तक रोष रैली निकाली गई।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘भाजपा आई महंगाई लाई’, ‘भाजपा की सरकार को भेजो हरिद्वार को’, ‘तख्त बदल दो ताज बदल दो, बेइमानों का राज बदल दो’, यह की होआ, मोदी मोआ’ इत्यादि नारे लगाए गए।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता गानों के माध्यम से विशेष विरोध करती नजर आईं। इसके उपरांत एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा राज में पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों का सिलेंडर भरवा पाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल के दाम शतक को पूरा कर गए हैं तथा डीजल भी शतक को छूने के पास पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर कोई लगाम नहीं लग पाई है।

उन्होंने कहा कि महंगाई ने जनता का जीना हराम कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार की जननी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...