परागपुर से चंबा के लिए बस शुरू,किराया 440 रुपये

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

परिवहन मंत्री के गृह क्षेत्र जसवां परागपुर से चंबा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शुरू कर दी है। इस बस सेवा के शुरू होने से जसवां-परागपुर हलके की करीब 11 पंचायतों के लोगों को इस सेवा का सीधा फायदा पहुंचेगा।

बस सुबह साढ़े छह बजे परागपुर से चलकर लग-बलियाना, चलाली, चिंतपुरनी, तलवाड़ा, जसूर, नूरपुर होते हुए शाम चार बजे चंबा पहुंचेगी। बस में चंबा तक का सामान्य किराया 440 रुपये होगा।

वीरवार सुबह साढ़े छह बजे परागपुर में वरिष्ठ नागरिक एवं व्यवसायी बृजमोहन ने पूजा अर्चना के बाद बस को रवाना किया। उन्होंने बस के चालक और परिचालक को हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।

जिला परिषद की उपाध्यक्ष स्नेह लता परमार ने इस मौके पर कहा कि पहले यह बस चिंतपूर्णी से चलती थी। लोग काफी समय से इसे परागपुर से चलाने की मांग करते आ रहे थे। बस सेवा शुरू करने के लिए लोगों ने स्थानीय विधायक एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार जताया है।

परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि लोग काफी समय से यहां से चंबा के लिए सीधी बस की मांग कर रहे थे। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां से बस चलाने का फैसला लिया गया है। करीब 11 पंचायतों के लोगों को इस बस का सीधा फायदा मिलेगा।

इस मौके पर परागपुर पंचायत की पूर्व प्रधान सुदेश शर्मा, गरली की प्रधान शशिलता, कल्पना शर्मा, एचआरटीसी प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुशील शर्मा,आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...