ग्राम पंचायत बंगोली में निःशुल्क जाँच शिविर का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आज दिनांक 31 मार्च की ग्राम पंचायत बंगोली के प्रधान गुरदयाल सिंह, उप प्रधान रजनीश रजनीश कुमार, वार्ड नंबर 1 के पंच करतार सिंह. 2 से नीलम कुमारी 3 से मुकेश, 4 से विजय शर्मा 5 से अंजना देवी 6से सूरज प्रकाश,7 से शशि पाल शर्मा पंचायत बंगोली से सिलाई अध्यापिका व सहायिका राजकुमारी, स्थानीय लोगों व खासकर युवाओं के सहयोग से डॉ राजेश शर्मा मुख्य प्रबंधक निदेशक बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा द्वारा डॉक्टर आपके द्वार अभियान के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का पंचायत घर बंगोली में आयोजन किया गया।

मौका पर आए हुए लोगों का वी पी, ब्लड शुगर, और आंखों के टेस्ट किए गए. मेडिकल जांच के दौरान एक व्यक्ति हर्निया की बीमारी से पीड़ित पाया गया। उसके इलाज के लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल में बुलाया गया है ताकि शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकें।

कैंप में बहुत से लोगों की भीड़ को को देखते हुए स्थानीय पंचायत ने अपना पूरा सहयोग दिया और करोना गाइड लाइन के अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखी। आज के इस कैंप में लेडी डॉक्टर आस्था चड्ढा, डॉ आशीष कौशल, आंखों के डॉक्टर विनोद शर्मा, पैरामेडिकल स्टाफ से नर्सेज में अर्चना, किरण बाला, फार्मासिस्ट पंकज कुमार, अरिजीत ने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं दी जांच और टेस्ट के बाद आए हुए लोगों को मुफ्त में दवाइयां बांटी गई।

लोगो के उत्साह और पंचायत की मेहनत को देखते हुई डॉ राजेश शर्मा कैंप स्थल गांव बंगोली मे पहुंच कर लोगो का धन्यवाद किया। खास कर बंगोली पंचायत के प्रधान, उपप्रधान सभी 7 वार्डो के पंचायत सदस्य सिलाई टीचर जिन्होंने व्यवस्था बनाने मे बहुत सहयोग दिया हैं, दिल से सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद दी।

जनवरी 2022 से आज तक 42 वां कैंप हैं और आज तक 5270 लोग अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जाँच करवा चुके हैं।आज के इस कैंप मे 135 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...