ठाकुरद्वारा में उप तहसील के लिए नायब तहसीलदार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा में खुलने जा रही नई उप तहसील में नायब तहसीलदार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने पर मंड क्षेत्र की जनता में काफी खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि को लेकर एक क्षेत्र की जनता ने एकत्रित होकर स्थानीय जनता ने विधायक रीता धीमान व जयराम सरकार का धन्यवाद किया है। इस उप तहसील की स्वीकृति के बाद ठाकुरद्वारा और आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

मंड क्षेत्र की जनता अपने राजस्व से संबंधित कार्य करवाने के लिए 20 स 25 किलोमीटर सफर तय कर इंदौरा तहसील में जाते थे। जिसकी वजह से लोगों का समय अधिक व्यय होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करने के साथ-साथ धन की बर्बादी भी होती थी।

राज्य सरकार द्वारा ठाकुरद्वारा में उप तहसील की सौगात देने के बाद मंड क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। जब तक ठाकुरद्वारा में उप तहसील के लिए नया भवन नहीं बनता है तो तब तक उप तहसील का कार्यालय ठाकुरद्वारा शाहनहर सबडिवीजन के खाली पड़े रिहायसी भवन में खोला जाएगा।

नौ पंचायतों के 24 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

उप तहसील बनने से ग्राम पंचायत मिलवां, उलेहडिया, बसंतपुर, बकराड़वा, ठाकुरद्वारा, बरोटा, पराल, मलकाना ओर मंड मियानी आदि पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इन गांवों के लोगों को राजस्व संबंधी कार्य के लिए इंदौरा नहीं जाना पड़ेगा।

राजस्व संबंधी कार्य के लिए पहले 20 से किलोमीटर दूर इंदौरा जाना पड़ता था लेकिन अब ठाकुरद्वारा में ही उप तहसील कार्यालय खुलने से ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्य स्थानीय स्तर पर आसानी से हो जाएंगे। ठाकुरद्वारा उप तहसील के तहत ठाकुरद्वारा, मलकाना, तेयोडा व गठोता सहित कुल चार पटवार सर्कल आएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...