गगल बाजार में हादसों वाला डिवाइडर, डिवाइडर से टकराया टिप्‍पर

--Advertisement--

Image

गगल – नितिश पठानियां

पठानकोट मंडी उच्च मार्ग पर गगल बाजार में डिवाइडर पर बीती रात एक टिप्‍पर ट्रक चढ़ गया। ड्राइवर को सामने से पड़ी गाड़ी की तेज हेडलाइट के कारण यह डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। यहां चौक पर काफी ट्रैफ‍िक रहता है।

यहां ट्रैफ‍िक को नियंत्रित करने के लिए ही एनएचएआइ व प्रशासन ने मार्ग का विस्‍तार कर यहां डिवाइडर लगाए गए हैं। लेकिन आज के समय में यह डिवाइडर ही हादसे का कारण बन रहे हैं। हाईवे के नजदीक ही कांगड़ा का हवाई अड्डा भी है, ऐसे में यहां आत्‍यधिक ट्रैफ‍िक दबाव रहता है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ग्राम पंचायत गगल के उपप्रधान भुवनेश चड्ढा ने बताया कि इस डिवाइडर पर पीला पेंट या रेडियम टेप तक नहीं लगी है, जिस कारण अक्सर यह डिवाइडर दिखाई नहीं देता है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस पर रेडियम टेप, पीला पेंट या कोई लाइट लगाई जाए, ताकि यहां पर कोई दुर्घटना न हो।

उन्होंने बताया कि इस डिवाइडर पर पिछले दो महीनों में 6 से 7 गाड़ियां टकरा चुकी हैं। लेकिन विभाग इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...