कोरम पूरा न होने के कारण नगर पंचायत शाहपुर की बैठक स्थगित

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

नगर पंचायत शाहपुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को होने वाली विशेष बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित हो गई। बैठक में सात पार्षदों में से चार पार्षद किरण कौशल, शुभम ठाकुर, निशा शर्मा ओर आजाद मौजूद थे। जबकि पूर्व उपाध्यक्ष उष्मा चौहान, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया व ऊषा बैठक में नहीं पहुंचे।

जबकि इस विशेष बैठक में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने थे। लेकिन कोरम पूरा नहीं हुआ और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हो सका।

इससे पहले 2 मार्च को नगर पंचायत शाहपुर के चार पार्षदों ने उनके वार्डों से भेदभाव को ले कर अध्यक्ष ऊष्मा चौहान और उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एस डी एम शाहपुर डाक्टर मुरारी लाल को पेश किया था ।

22 मार्च को अध्यक्ष ऊष्मा चौहान व उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया के खिलाफ चार पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके बाद उपाध्यक्ष पद से ऊष्मा चाैहान व उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया था। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के त्यागपत्र के बाद सोमवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव निर्धारित किया गया था।

बता दें कि लगभग एक साल पहले नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष के रुप में ऊष्मा चौहान और उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया अन्य दो पार्षद उषा और किरण कौशल के समर्थन से नगर पंचायत शाहपुर की कुर्सी पर काबिज हुए थे लेकिन इसके बाद विकास कार्यों की अनदेखी को पार्षद किरण कौशल ने निशा शर्मा, शुभम ठाकुर और आजाद से मिलकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था ।

यह हैं वार्डो की में पार्षद

ऊषा वार्ड नंबर एक, ऊष्मा चौहान वार्ड दो, आजाद वार्ड नंबर तीन,शुभम ठाकुर वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर पांच से निशा शर्मा, किरण कौशल वार्ड छह व विजय गुलेरिया सात से पार्षद हैं।

क्या बाेले एसडीएम शाहपुर, मुरारी लाल

सोमवार को कोरम पूरा नहीं होने के कारण अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन नहीं हो सका है। सभी पार्षदों को मंगलवार आज बैठक में बुलाया गया है ताकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद का चुनाव हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...