इच्छी से लापता विवाहित महिला लखनऊ के आश्रम में मिली, गगल पुलिस टीम ने की कार्रवाई

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना गगल के तहत 10 फरवरी को इच्छी गांव से लापता महिला परमजीत को ढूंढ निकाला है। महिला लखनऊ के एक आश्रम में पाई गई। गगल पुलिस थाना के प्रभारी पुष्पराज ने बताया के स्‍वजनों ने 11 फरवरी को गगल पुलिस थाने में विवाहित महिला की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ निकाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 मार्च को गगल से लखनऊ के लिए टीम रवाना की। 27 मार्च को लखनऊ से लाकर महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

महिला के पति विनय कुमार और ससुर ने बताया कि हमें बहुत खुशी है कि पुलिस ने गहनता से छानबीन करके व लोकेशन के माध्यम से ढूंढा। पुलिस ने बताया के महिला की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फरवरी महीने में उसकी मुलाकात टांडा मेडिकल कालेज में लखनऊ की एक युवती से हुई थी, जो यहां ट्रेनिंग करती थी।

उसने बताया था कि लखनऊ के प्रयागराज में एक आश्रम है, जहां पर मानसिक रोग सत्संग सुनने से दूर हो जाते हैं। इस पर महिला 10 फरवरी को लखनऊ के प्रयागराज आश्रम में चली गई थी। जब आश्रम में सत्संग सुन रही थी तो उसी वक्त पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। पुलिस उसे वापस घर ले आई और स्‍वजनों के हवाले कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...