गहरी खाई में लुढ़का ट्रैक्टर, 2 युवकों की मौत…एक घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

एनएच 707 में जामली-मीनस सड़क मार्ग पर जलऊ मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर देर रात दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में लुढ़क गया। दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर (RJ28RC3445) जामली से मीनस की तरफ जा रहा था की अचानक जलऊ महाराज मंदिर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 2 युवकों को घायलावस्था में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया।

मृतकों की पहचान (26) मोनु गोरखपुर उत्तर-प्रदेश और (25) गौरव कुमार सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान (30) रमेश पुत्र रामवृक्ष गांव चित्तविश्राम रेतिकला (सोनभद्र) उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जो वर्तमान में देहरादून अस्पताल में उपचाराधीन बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...