जोत मार्ग पर बड़ा हादसा, कांगड़ा से चंबा जा रही कार खाई में गिरी तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आज सुबह करीब 6:00 बजे सदर थाना चंबा में सूचना मिली के चंबा जोत मार्ग में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिस पर थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे तो पाया की चंबा से खरीद 4 किलोमीटर दूर बलवा नामक स्थान के पास तीव्र मोड़ पर एक अल्टो कार एचपी 73 5865 दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

मृतकों में लाल हुसैन पुत्र नूर माही गांव डाडू डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चंबा 30 वर्ष। मुहम्मद रशीद पुत्र हसन दीन गांव माशवाड़ी डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चंबा उम्र 30 वर्ष, फतेह मोहम्मद पुत्र कुतुबुद्दीन गांव नैहपुरी डा प्लयूर जिला चम्बा उम्र 52 वर्ष।

घायल

ड्राइवर जो कि घायल है रामाऊन पुत्र उमरदीन गांव मशवाडी डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चम्बा। मिसर पुत्र लाल हुसैन गांव मसवाडी डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चम्बा।

सभी शवों को निकालकर चम्बा अस्पताल के शव गृह में रखा गया है घायलों को चंबा अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है । मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...