सवर्ण आयोग: देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने दी चेतावनी, जल्द रिहाई नहीं हुई, तो जेल भरो आंदोलन होगा शुरू

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध लगातार जारी है। सेरी मंच में क्रमिक अनशन पर बैठे सवर्ण पदाधिकारियों का विरोध दूसरे दिन जारी रहा।

इस मौके पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने नेताओं को रिहा करने के नारे भी लगाए।

देवभूमि सवर्ण मोर्चा बल्ह मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा क्रमिक अनशन के बाद भी नेताओं की रिहाई नहीं की जाती है तो उसके बाद जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार सवर्ण आयोग के गठन को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके चलते सरकार ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार 30 मार्च तक उनके नेताओं को रिहा नहीं करती है तो देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...