सोलन निजी बस हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम, तीन की मौत

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

कंडाघाट-चायल मार्ग पर साधुपुल के समीप हुए सड़क हादसे में निजी बस के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर घायल हो गए, एक महिला को कोई चोट नहीं आई। घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे की है। सोलन से साधुपुल जा रही निजी बस साधुपुल से दो मोड़ पहले अचानक सड़क से नीचे करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

बस में चालक, परिचालक समेत कुल सात लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को कंडाघाट अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सोलन से साधुपुल के लिए सवारियां लेकर जा रही निजी बस जब कंडाघाट मार्ग पर साधुपुल के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने जब बस गिरते देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय लोग खुद भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। मौके से घायलों को निजी वाहनों में कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक की मौत कंडाघाट अस्पताल लाते समय हो गई। इसी तरह एक अन्य युवक की मौत आईजीएमसी में हुई। अन्य घायलों को कंडाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतक और घायलों के नाम

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बस चालक अनीश ठाकुर निवासी रूडा डाकघर तुंदन कंडाघाट, 50 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता गांव सिरीनगर कंडाघाट और 30 वर्षीय कुनाल शर्मा पुत्र प्रेमचंद निवासी वाकनाघाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रामा शंकर निवासी बिहार, संदीप निवासी थाणा बडोह, रीना निवासी ममलीग शामिल है।

घटना की जांच होगी

कंडाघाट एसडीएम डॉ. विकास सूद ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे थे। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राशि प्रदान की है।

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...