नगर परिषद काँगड़ा में सफाई व्यवस्था का बहुत बुरा हाल फिर भी बिना टेंडर मिला ठेकेदार को काम

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि कांगड़ा शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है धार्मिक नगरी कांगड़ा में अब जबकि नवरात्रों के दिनों मे बहुत से श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए आएंगे. पर आलम यह है कांगड़ा में सफाई व्यवस्था इतनी चरमराई हुई है कि ठेकेदार को केवल अपनी कमाई से मतलब है।

दूसरी ओर नगर परिषद कांगड़ा सफाई व्यवस्था पर आंखें मूंदे बैठी है, ठेकेदार द्वारा कागजों में तो पता नहीं कितने सफाई कर्मचारी रखे हैं लेकिन मौका पर गिने-चुने सफाई कर्मचारी ही दिखते हैं जिसके कारण कांगड़ा शहर में सफाई का यह आलम है कि स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

इस मामले में कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार दिखता है क्योंकि जो ठेकेदार लगातार 10 -12 वर्षों से बिना टेंडर भर के ठेकेदारी कर रहा है इस बार नगर परिषद कांगड़ा ने फिर से बिना टेंडर के सफाई ठेके को उसी ठेकेदार के नाम रन्यू कर दिया है जिस पर विपक्ष में बैठे चार पार्षदों और मनोनीत पार्षदों ने उसका कड़ा विरोध किया है उनकी मांग है की इस बार सफाई का ठेका टेंडर द्वारा भर कर दिया जाए।

पूर्व नप अध्यक्षा वा वर्तमान पार्षद कोमल शर्मा ने इसे भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण बताया है और वार्ड नंबर 4 की पार्षद अनुराधा रानी ने कहा है कि वार्ड नंबर 4 गंदगी के मामले में जीता जागता प्रूफ है सवाल उठता है कि इस ठेकेदार को किसकी छत्रछाया पर पिछले 10-12 वर्षों से बिना टेंडर भरे सफाई का ठेका मिल रहा है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मांगी है कि इस बार नगर परिषद कांगड़ा में सफाई का का ठेका बिना टेंडर भरे किसी को नहीं दिया जाए।

बहुत से ऐसे ठेकेदार हैं जो इस ठेकेदार से बेहतरीन अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं कांगड़ा को गंदगी से निजात दिला सकते हैं। अगर नगर परिषद कांगड़ा का तानाशाही रवैया रहा तो हो सकता है जनहित में याचिका दायर हो सकती है और बिना टेंडर के पुराने रेट पर दिए गए ठेके पर स्टे लगवा सकते हैं।

सुदेश सहोंतरा ने मांग की है ठेका चाहे किसी को जाए लेकिन टेंडर के बिना नहीं जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...