आग की भेंट चढ़ा मकान, 50 लाख रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिले की कोटली पंचायत के हारट नचयाहली गांव में 10 कमरों का मकान जलकर राख हो गया, जिससे लगभग 50 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग जंगल के साथ सटे जीत राम व उसके भतीजे हरीश कुमार के स्लेटनुमा मकान में लगी।

जिसके बाद दोनों परिवारों के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए लेकिन जंगल के साथ मकान होने के कारण तेज हवा की वजह से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था।

ग्रामीण रात 12 बजे तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हुए। जब तक जिला मुख्यालय से दमकल वाहन पहुंचा तब तक सब कुछ राख हो चुका था।

उधर, एसडीएम कोटली रमेश चंद सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। सुबह होने पर विधायक अनिल शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान निशा देवी, पंचायत समिति सदस्य अरुण और उपप्रधान मोहन लाल ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए राहत राशि और 1-1 तिरपाल दिया गया। एसडीएम कोटली रमेश कुमार ने बताया कि आग लगने से 2 परिवारों का मकान जलकर राख हुआ है, जिससे दोनों परिवारों का लगभग 50 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...