दिनदिहाड़े  चोरों ने घर को बनाया निशाना, 45 हजार की नकदी और 13 के गहने उड़ाए

--Advertisement--

Image

गगल –  नितिश पठानियां 

पुलिस थाना गगल के अंतर्गत ढगवार के वार्ड नंबर-एक में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देते हुए 45 हजार की नकदी और 13000 के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।

जानकारी के मुताबिक वारदात ढगवार निवासी किरण कुमारी पति संतोष कुमार के मकान में अंजाम दी गई है। इस परिवार के तीन सदस्य हैं। घर का मालिक केबल टीवी का काम करता है। वह सुबह नौ बजे ही घर से चला जाता है।

उनका बेटा कॉलेज में पढ़ता है। पत्नी घर के पास में लगी भागवत कथा को सुनने के लिए गई हुई थी। तीनों सदस्य घर के बाहर थे, तो चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे दिया।

ढगवार की प्रधान सुषमा रानी और उपप्रधान मेहता राम ने बताया कि घर में चोरी ग्यारह बजे से दो बजे के करीब हुई है। उस समय घर के सभी सदस्य बाहर थे।

वहीं, इस बारे में गगल थाना प्रभारी पुष्पराज ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके लिए एक टीम बनाई गई है जो जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...