नूरपुर में डीएसपी आवास से चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाई बुलेट

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

पुलिस से बेखौफ चोर अब दिन में भी चोरी की वारदातों अंजाम देने लगे हैं। पुलिस थाना नूरपुर में दिनदहाड़े बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी का मामला दर्ज हुआ है।

चोरी की वारदात पुरातत्व विभाग के किले के बाहर उस समय हुई, जब इस क्षेत्र में मंदिर आने-जाने वालों की खूब चहल-पहल होती है। यहां से कुछ कदमों पर ही नूरपुर डीएसपी का आवास व आबकारी कराधान विभाग के ईटीओ का दफ्तर है।

नूरपुर थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि चंदन शर्मा पुत्र राजीव कुमार निवासी चिन्नौर तहसील इंदौरा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। बुलेट का नंबर एचपी 38डी 1224 है। बुलेट बीरू राम पुत्र तेज राम निवासी चिन्नौर तहसील इंदौरा के नाम पंजीकृत है।

थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि शिकायतकर्ता नूरपुर के किले में स्थित श्री बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेकने के लिए बुलेट को किले के बाहर पार्क कर गया था। जब मंदिर से वापसी में दो बजे के लगभग लौटा तो बुलेट को गायब पाया।

शिकायतकर्ता बुलेट को खड़ा करते वक्त सेंटर लॉक करना भूल गया। शातिर हेलमेट साथ न लेकर साथ में खड़ी मोटरसाइकिल पर रख गया।

मामले की पुष्टि करते हुए नूरपुर थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस की टीम इस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related