श्रीलंका में भूख से हाहाकार, भारत में अवैध रास्तों से घुसने लगे लोग

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पड़ोसी देश श्रीलंका बर्बादी के कगार पर है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग मूल्क छोड़कर भारत में शरण लेने आ रहे हैं। महंगाई चरम पर है। लोग घर चलाने के लिए कर्ज ले रहे हैं। रोजमर्रा के सामान इतने महंगे हो गए हैं कि जनता 400 ग्राम दूध के लिए 790 रुपये चुका रही है। एक किलो शक्कर की कीमत 290 रुपये है। चावल आपको 500 रुपये प्रति किलो मिलेंगे। पेट्रोल-डीजल के रेट फिर बढ़ने लगे। भूख से मची त्राहि त्राहि के बीच लोग समुद्री रास्तों से, मछुआरों को पैसे देकर, भारत में प्रवेश कर रहे हैं।

भूख और बेरोजगारी से परेशान जनता तमिलनाडु के रास्ते भारत में पहुंच रहे हैं। मछुआरों ने उनसे 50 हजार से 3 लाख रुपये तक ले लिए। मंगलवार को करीब 16 श्रीलंकाई समंदर के रास्ते भारत पहुंचे। इन लोगों में चार महीने का एक नवजात भी शामिल था। श्रीलंका से भारत आए लोगों का कहना की वहां जीना मुश्किल हो गया है। जरुरी सामान की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं।

जनवरी में श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार 70% घटकर 2।36 अरब डॉलर रह गया है। श्रीलंका को अगले 12 महीनों में 7.3 अरब डॉलर (करीब 54,000 करोड़ रुपए) का घरेलू और विदेशी कर्ज चुकाना है। इसमें कुल कर्ज का लगभग 68% हिस्सा चीन का है। चीन का श्रीलंका पर 5 अरब डॉलर से अधिक कर्ज है। पिछले साल उसने देश में वित्तीय संकट से उबरने के लिए चीन से और 1 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। अगले 12 महीनों में देश को घरेलू और विदेशी लोन के भुगतान के लिए करीब 7.3 अरब डॉलर की जरूरत है।

भारत ने संकट के समय श्रीलंका को मदद देने की घोषणा की है। भारत ने पड़ोसी देश को 90 करोड़ डॉलर से ज्यादा का कर्ज देने की घोषणा की है। जिससे श्रीलंका की मुद्रा भंडार को थोड़ी राहत मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...