BREAKING NEWS: महिला पंचायत सचिव 16 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने वीरवार को कोटडी व्यास की महिला पंचायत सचिव रीना गुप्ता को 16 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

पंचायत सचिव ने एक ठेकेदार से 53 हजार रुपए का बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। बिल की अदायगी रिश्वत की राशि मिलने के बाद करने की बात कही गई थी।

सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम ने महिला सचिव को दबोचने के लिए जाल बिछाया।

विजिलेंस की एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जांच जारी है।

उधर, एक अन्य जानकारी के मुताबिक सचिव को 48 घंटे तक जमानत न मिलने की स्थिति में डीम्ड सस्पेंशन का सामना भी करना पड़ेगा। साथ ही विजिलेंस द्वारा महिला सचिव की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...